Last modified on 10 जुलाई 2014, at 11:31

सीता-राम, उर्मिला-लक्ष्मण / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 10 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सीता-राम, उर्मिला-लक्ष्मण, माण्डवि-भरत मंगलाधार।
          शुचि, श्रुतिकीर्ति-शत्रुहन्‌, गौरी-हर, भुशुण्डि, हनुमान उदार॥
आदि महाकवि बाल्मीकि मुनि, तुलसीदास भक्त सुखधाम।
          अष्ट अष्टदल-मध्य सुशोभित, केन्द्र राम-सीता अभिराम॥
मंगलमय इनका जो करता श्रद्धायुत नित पूजन-ध्यान।
          पाकर सीताराम-प्रेम वह बनता परम भक्त मतिमान॥