भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रभु बोले मुसुका‌ई / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:42, 10 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रभु बोले मुसुका‌ई।

जातें तोरि नाव रहि जावै, सो‌इ जतन करु भा‌ई॥
पाँव पखारु, ला‌इ गंगाजल, अब मत बिलँब लगा‌ई।
सुनत बचन तेहि छिन सो दौर्‌यौ, मन मँह अति हरषा‌ई॥

भर्‌यौ कठौता गंगा-जल सों सब परिवार बुला‌ई।
प्रभु-पद आ‌इ पखारन लाग्यौ, उर आनँद न समा‌ई॥
सुरन बिलोकि प्रेम-करुना अति, नभ दुंदुभी बजा‌ई।

केवट भाग्य सराहि अमित बिधि, सुमन-बृष्टि झरि ला‌ई॥
पद पखारि, सब लै चरनामृत, पुरुखन पार लँघा‌ई।
सीता-लखन सहित रघुनंदन, हरषित नाव चला‌ई॥