Last modified on 17 जुलाई 2014, at 10:47

जय भारती जननी! / यात्री

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 17 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यात्री |अनुवादक= |संग्रह=पत्रहीन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जय जय जय जय भारत जननी!
शत सहस्त्र संस्कृति संगमनी!
जय जय जय जय भारत जननी!

शतश्रुति, शतगंधा, शतरूपा!
शत रस ओ शत परम, अनूपा!

शत शत शत शत दल संचारिणि!
बिध्य-हिमाचल-शिखर-विहारिणि!

शत शत शश्य सुशोभित धरणी!
खनिज भरित, त्रिभुवन मन हरणी!

जय जय जय जय भारत जननी!
शत सहस्त्र संस्कृति संगमनी!
जय जय जय जय भारत जननी।