Last modified on 22 जुलाई 2014, at 21:41

वर्षा और बच्चे / दीनदयाल शर्मा

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 22 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }}{{KKCatKavita}}{{KKAnthologyGandhi}} {{KKCatBaa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छटपट-छटपट वर्षा होती,
खटपट-खटपट गिरते ओले।

गली-गली और हर चौराहे,
उधम मचाते बच्चे डोले।

हा-हा हू-हू ही-ही करते,
बच्चों ने मारी किलकारी।

दूर-दूर तक महकी जैसे,
भाँत-भँतीली खुशबू प्यारी।

 वर्षा हुई बंद तो देखा,
इन्द्रधनुष था नभ में प्यारा।

सतरंगी जादू सा लगता,
सबको भाया सबसे न्यारा।।