Last modified on 12 अगस्त 2014, at 18:59

दोहा शिक्षावली / मुंशी रहमान खान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:59, 12 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह दोहा शिक्षावली रची धर्म दोउ हेत।
पढ़िहें मुस्लिम हिंदुजन होवें धर्म सचेत।। 1

नहिं निंदा की किसी की दीन्‍ह धर्म उपदेश।
कहा वही अनुसार मैं जो हो रहा इस देश।। 2

बुरा भला कोइ कहै मोहिं, नहीं मुझे परवाय।
सत्‍य नीति जो धर्म की दैहौं सबहिं लखाय।। 3

धर्म ज्ञान निज दशा लख सुजन करहिं सम्‍मान।
धन्‍यवाद दैहें अवधि यही आश रहमान।। 4