Last modified on 13 अगस्त 2014, at 07:23

प्रवल कलियुग / मुंशी रहमान खान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:23, 13 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कलियुग यहि संसार में प्रवल जानियो भूप।
हिंदू मुस्लिम कर दिए दोनहुँ एकै रूप।।
दोनहुँ एकै रूप मूँछ दाढ़ी मुड़़वाई।
कर दिए जाति कुजाति नहीं कोई चिन्‍ह दिखाई।।
कहैं रहमान धर्म नहिं त्‍यागैं धर्म धुरंधर कोइ युग।
सत्‍युग त्रेता द्वापर जीते जीत लिहैं कभी कलियुग।।