Last modified on 18 अगस्त 2014, at 00:02

टुकड़ो में जीवन / मनीषा जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 18 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीषा जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पारे जैसे इस समय में
जीना है टुकड़ों में
मरना है टुकड़ों में

जीवन का मोल चुकाते हैं
टुकड़ों में
प्रेम भी हो गया है
टुकड़ों में

पर अब
टुकड़ों को जोड़कर
बनानी है एक
जीवन की मुक़मल तस्वीर
बच्चा बनाता हो जैसे
कोई एक पज़ल।