भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैसे करि यह मन सखि! मारों / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:27, 24 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग विहाग, आढ़ चौताल 19.7.1974

कैसे करि यह मन सखि! मारों।
पुनि-पुनि दौरि जात प्रीतम ढिग, कौन जतन करि याहि निवारों॥
हटकन-अटकन नैंकु न मानत, बरबस याकी रुचि अनुसारों।
याकी रुचि में ही रचि-पचि नित अपनो भाग-सुहाग सम्हारों॥1॥
लली-ललन की ललित लालिमा<ref>कान्ति, लाली</ref> लखि-लखि जिय की जरनि निवारों।
ता छवि में छकि-छकि चकि-चकि सखि! ताही पै तनमन सब वारों॥2॥
माके फन्द फँसी जबसों तबसों उर को डरिबो न सम्हारों।
लाज गयी, कल-कानि गयी, अब स्याममयी सब भूमि निहारों॥3॥
स्यामसों काम है मोहिं सखी! अब वेद को खेद कहाँ लगि धारों।
प्रीतम की रति आय बसी उर, तामें कहाँ जग की मति डारों॥4॥
मैं तो भई अब स्याममयी सखि! स्यामा की पद-रति उर धारांे।
नेह-मेह भींगी दोउन के जाय कहाँ जग में झक मारों॥5॥

शब्दार्थ
<references/>