Last modified on 26 नवम्बर 2014, at 21:23

द्वार पै आयो एक भिखारी / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:23, 26 नवम्बर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग आक्षा, कहरवा 18.8.1974

द्वार पै आयो एक भिखारी।
बड़ी आस लै आयो दाता! खोलहु नैंकु किवारी॥
चाहत कोउ न रिधि-सिधि प्यारे! सबकी आस बिसारी।
द्वार-द्वार भटक््यौ पै पाई भीख न निज बनवारी॥1॥
चाहत है तव पद-रति प्यारे! लगी तुमहिसों तारी।
तुम बिनु और देय को यह निधि, यह असमंजस भारी॥2॥
आयो अब प्रियतम! तुव द्वारे, ललक लगी उर भारी।
तुम हो धनी स्याम! या धन के, फिर का सोच-बिचारी॥3॥
हौं तो भयो बिमुख सब ही सों, ममता तुमसों धारी।
अपने को अपनावन में अब कहा ढील गिरिधारी॥4॥
अपनावहु अपनावहु प्रीतम! हरहु भीर यह भारी।
अपनेकों अपनावन में का बाधा तुमहिं बिहारी॥5॥