Last modified on 26 नवम्बर 2014, at 23:25

चुरायो बरजोरी चित मोर / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 26 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग देशी, तीन ताल 23.7.1974

चुरायो बरजोरी चित मोर।
ऐसो ढीठ देत फिर नाहीं, सुनत न नैंकु निहोर।
लेत चित्त फिर पास न झाँकत, विनती सुनत न मोर।
तरसि-तरसि मैं मरहुँ विरह में, तरस न करत कठोर॥1॥
परी फेर में वाके सजनी! वह लंगर-सिरमौर।
आग लगाय तमासो देखे, तकै न वाकी ओर॥2॥
कापै जाय पुकार करों अब, अपनो दिखत न और।
जैसा है अपनो है वह ही, वा लगि मेरी दौर॥3॥
आ चितचोर चोर मोहँकों, क्यों तरसावै और।
मैं तेरी ह्वै रहों सदाकों, रहै न दूजी ठौर॥4॥
तेरी तो मैं सदा-सदा हों, काहे न लेत अँकोर।
मैं न रहूँ बस रहे एक तू-यही लालसा मोर।