भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरो मन भयो चोर को चेरो / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:28, 26 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग गौरी, तीन ताल 7.9.1974

मेरो मन भयो चोरको चेरो।
माखन चोरि चीर जिन चोरे, अब चोर्यौ चित मेरो॥
चोरन की है बात सदा की, चोरि न फिर चित फेरो।
बिना चित्त अब काज करै को, घर में होत बखेरो॥1॥
चित्त लियो तो लियो सखी! इन नयननि कियो बसेरो।
अब कछु और न लखहिं नयन ये, बस्यौ चोर को चहरो॥2॥
काहू की अब कानि न मानहुँ कान्ह हि में मन मेरो।
वा बिनु मोहिं न और सुहावै, लागत जगत अँधेरो॥3॥
आ रे चोर! चोर यह तन हूँ, सदा-सदा यह तेरो।
तन मन प्रान चोरि अपने कर, रहे न कोउ बखेरो॥4॥
मैं न रहूँ, बस रहे तुही तू, जो मेरों सो तेरो।
तू ही एक सदा मनमोहन! मेरो मेरो मेरो॥5॥

शब्दार्थ
<references/>