Last modified on 26 दिसम्बर 2014, at 17:13

यह प्रजा है / अरविन्द कुमार खेड़े

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:13, 26 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द कुमार खेड़े |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह प्रजा है बाबूजी...
जो सत्ता के बर्बर कोड़ों से
कांपती है
पुरजोर सलाम ठोकती है
जब सत्ता को
किसी से होता है कोई खतरा
या कोई करता है विद्रोह
उसके विरुद्ध
राजद्रोह का मुक़दमा चलाया जाकर
प्रजा में आतंक
पैदा करने के लिए
उसका सार्वजनिक रूप से
किया जाता है सर कलम
यह सत्ता है बाबूजी...
जब सत्ता का होता है हस्तांतरण
अपने कारिंदो तक
अपने हरकारों तक
यह प्रजा है बाबूजी
प्रजा हो जाती है सयानी
घूस को जन्म देती है
अपने मतलब के लिए
लेती है घूस
देती है घूस
अपने मतलब के लिए
यह सत्ता है बाबूजी
यह प्रजा है बाबूजी.