भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यह मन-अनत-अनत ही भटकै / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:39, 9 जनवरी 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग जोगकोश, तीन ताल 22.7.1974

यह मन अनत<ref>अन्यत्र, दूसरी जगह</ref> अनत हो भटकै।
जहाँ नाहिं कछु लैनो-देनो तहूँ आय क्यों लटकै॥
जान्यौ सभी असार तदपि यह तहीं-तहीं क्यों अटकै।
वृथा अनर्गल भटकि-भटकि यह जहाँ-तहाँ सिर पटकै॥1॥
अपनी यह भटकन मनमोहन! जदपि याहि अति खटकै-
तदपि स्वान की पूँछ सरिस यह अपनी बान न झटकै॥2॥
हौं हार्यौ करि जतन तदपि यह रहत न मेरे हटकै।
तुमही कृपा करहु कछु ऐसी रहै तुमहिमें डटकै॥3॥
मैं तो तुमहिं दियो, पै तुमहूँ लेहु याहि निज करिकै।
जो तुम्हरी ह्वै जाय, न फिर यह जाय कतहुँ फिरि-फिरि कै॥4॥

शब्दार्थ
<references/>