Last modified on 9 जनवरी 2015, at 21:40

अजिर में खेलत बाल-गोपाल / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:40, 9 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग विलावल, झूमरा 16.7.1974

अजिर में खेलत बाल-गोपाल।
लखि-लखि रूप लाल को मैया मानत आपु निहाल॥
सिर लटुरी अँग झँगुली अनुपम, लटकन लटकत भाल।
माथे तिलक, पायँ पैजनियाँ रुनझुन रवहिं रसाल॥1॥
कण्ठ सोह बधनख अरु कठुला मोतिन की वर माल।
कर कंकनियाँ कटि किंकिनियाँ, सुखमा सुभग विसाल॥2॥
सोहत कर क्रीनक मनोहर, किलकत दै-दै ताल।
निज प्रतिविम्ब धरनकों धावत, चलत घुटुरुअन चाल॥3॥
सुघर अधर विच द्वै दन्तुलियाँ, हँसत हँसावत लाल।
मचलि-मचलि माखनकों पुनि-पुनि मातुहिं करत विहाल॥4॥
बाल गोपाल-लाल की सुखमा नयनन करत निहाल।
मुनिजन हूँ की मति तहँ भोरो, कहा हमारो हाल॥5॥