Last modified on 9 जनवरी 2015, at 21:41

अजिर में खेलत हैं दोउ भैया / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 9 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग देवगिरि, ताल झूमरा 9.8.1974

अजिर में खेलत हैं दोउ भैया।
गौर स्याम की अद्भुत सुखमा हुलसि-हुलसि निरखहिं दोउ मैया॥
मणि-आँगन में चलहिं घुटुरुअन, हरसहिं निरखि-निरखि परछैया।
करहिं रारि प्रतिविम्बहुँ सों दोउ, हँसहिं हँसावहिं दै किलकैया॥1॥
भाँति-भाँति के कनक क्रीडनक, मोहन को भावै अति गैया।
कबहुँ छिनाय लेत दाऊ तो सुबकि-सुबकि रोवहि नँद छैया॥2॥
मैया लै कनिया चुचकारत, हलरावत करि लाड़-लड़ैया।
बड़े भाग्य पायो सुख ऐसो, वारि-वारि असु<ref>प्राण</ref> लेत बलैया॥3॥

शब्दार्थ
<references/>