Last modified on 30 जनवरी 2015, at 19:34

एक मिस्ड काल / अशोक कुमार शुक्ला

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:34, 30 जनवरी 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मोबाइल पर
आज फिर
दिखलायी दी है
एक मिस्ड काल।

जैसे
राख के ढेर में
बच रही कोई चिंगारी
छिटक कर
आ गिरी हो
किसी सूखे पत्ते पर।