Last modified on 1 अप्रैल 2015, at 16:40

मस्त मतवारे दानवारे गज तीन कोट / ईसुरी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:40, 1 अप्रैल 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मस्त मतवारे दानवारे गज तीन कोट,
चार कोट चर्ष चारू चन्दल विधान है।
साँढिया सवारन पाँच कोट लों संवार को,
आठ कोटजान सान माल के समान है।
ईसुर चतुरंग चमूँ कोट साठ देखी मैं,
साहब की साहबी सरस बेवखान है।
एतो बरात जात साथ लिये अवधनाथ,
आकत दैं डंका, चोब धूमत निसान हैं।