Last modified on 26 अप्रैल 2015, at 11:09

नरेन्द्र दाभोलकर के लिए / मनोज पाण्डेय

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:09, 26 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न तो अपनी मन्नत-मनौती से
न बद्दुआओं से
न वशीकरण से
न मारन-उच्चाटन से
न मूठकरनी से
न अपने तमाम छल-प्रपंचों से
और हाँ...
न अपने शापऽऽऽऽ से
हरामखोरों तुम नहीं मार पाए

आखिर मर कर भी
वही जीता
उसकी बात साबित हुई
"गोली दिल में लगे तो जान जाती है"