Last modified on 8 मई 2015, at 23:56

प्लास्टिक के फूल / लाला जगदलपुरी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 8 मई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाला जगदलपुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शोभा छिटकाते हैं, प्लास्टिक के फूल।
आँखों को भाते हैं, प्लास्टिक के फूल।।

रूप-रंग मिले, मगर, रस नहीं मिला।
कहाँ महमहाते हैं, प्लास्टिक के फूल।।

तितली को, भौंरे को, मधुमक्खी को।
बुला नहीं पाते हैं, प्लास्टिक के फूल।।

बगिया में फूल खिले, और झर गए।
सदा खिलखिलाते हैं, प्लास्टिक के फूल।।

कहाँ है, समर्पण का भाव किसी में।
पास-पास आते हैं प्लास्टिक के फूल।।

छू देखो, पाँखुरी नहीं कोई कोमल।
दूर से सुहाते हैं, प्लास्टिक के फूल।।