Last modified on 17 जून 2015, at 17:17

लाड़ले ये लाल / मुकुटधर पांडेय

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:17, 17 जून 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकुटधर पांडेय |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कौन मानव हृदय के हैं मूर्तिमंत दुलार
राष्ट्र के निज देश के हैं कौन मूलाधार
जाति और समाज के हैं कौन गुण-गण-पोत
कौन संस्कृति सभ्यता की सुरसरि के स्रोत
स्कन्ध पर किनके हमारे गौरवों का भार
भव्य भावों के छिपे वे कौन हैं भण्डार
कौन हैं घर द्वार के परिवार के शृंगार
हेम हीरक से अधिक हैं कौन हिय के हार
कोन विद्या और वैभव के अतुल अवलम्ब
निहित है किनके करों में निखिल कला कदम्ब
अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित, लिए खंग कृपाण
कौन कल प्रहरी बनेंगे देश के बलवान
ये हमारे शिशु, हमारे ये लाल
भरत सम गुण रूप बल वाले हमारे बाल
जो सुनहले पंख वाले स्वप्न हैं साकार
विश्व मानव के मुकुट मणि मंजु महिमागार
किसलयों से भी सुकोमल, फूल से सुकुमार
धवल शशि से, जलद से जो सरस नवल विचार।