Last modified on 8 जुलाई 2015, at 13:58

मैना / श्रीधर पाठक

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 8 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीधर पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुन-सुन री प्यारी ओ मैना,
जरा सुना तो मीठे बैना।
काले पर, काले हैं डेना,
पीली चोंच कंटीले नैना।
काली कोयल तेरी मैना,
यद्यपि तेरी तरह पढ़ै ना।
पर्वत से तू पकड़ी आई,
जगह बंद पिजड़े में पाई।
बानी विविध भाँति की बोले,
चंचल पग पिंजड़े में डोले।
उड़ जाने की राह न पावै,
अचरज में आकर घबरावै।

-रचना तिथि: 26.7.1909, नैनीताल
मनोविनोद: स्फुट कविता संग्रह, बाल विलास, 20