Last modified on 10 जुलाई 2015, at 12:33

विनती / मन्नन द्विवेदी गजपुरी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 10 जुलाई 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विनती सुन लो हे भगवान,
हम सब बालक हैं नादान।
विद्या-बुद्धि नहीं कुछ पास,
हमें बना लो अपना दास।
बुरे काम से हमें बचाना,
खूब पढ़ाना, खूब लिखाना।
हमें सहारा देते रहना,
खबर हमारी लेते रहना।
तुमको शीश नवाते हैं हम,
विद्या पढ़ने जाते हैं हम।