भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जिसने झेली दासता / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जिसने झेली दासता, उसको ही पहचान।
कितनी पीड़ा झेलकर, कटते हैं दिनमान॥
कटते हैं दिनमान, मान मर्यादा खोकर।
कब होते खग मुग्ध, स्वर्ण -पिंजरे में सोकर।
'ठकुरेला' कविराय, गुलामी चाही किसने।
जीवन लगा कलंक, दासता झेली जिसने॥