भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्हा स्वावलम्बन / हेमन्त देवलेकर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:47, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(सोई गोली के लिए)

अंगूठा मुंह में दुबका है
तू गाढ़ी नींद में खोई है

नींद
तुझे ले गई है
एक सूनसान टापू पर
जहां तेरे सिवा
नहीं है कोई और

उस वीरान
एकाकीपन में
यही अंगूठा
तेरे मुंह में घुुल-घुल कर
मीठा-मीठा दूध
बनाता है
तुझे पिलाता है

सच कहूँ
तेरे मुँह में दुबका
यह अंगूठा नहीं
थन है
तेरा ही थन

यों तू माँ बनी है
ख़ुद अपनी