Last modified on 14 जुलाई 2015, at 11:17

लड्डू ही लड्डू / शेरजंग गर्ग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:17, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक-एक यदि खाएँ लड्डू
तो कितने ले आएँ लड्डू,
केवल दो लड्डू ले आएँ
एक-एक हम दोनों खाएँ।

अगर चार ले आएँ लड्डू
तो फिर दो बच जाएँ लड्डू,
तब कैसे बच पाएँ लड्डू
दोनों दो-दो खाएँ लड्डू!