Last modified on 14 जुलाई 2015, at 11:18

स्वाद का गीत / शेरजंग गर्ग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:18, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दीदी को भाता नमकीन,
भैया बर्फी के शौक़ीन।

मूँगफली पर लट्टू राजू,
मम्मी खाती किशमिश काजू।
हम कहते हैं खुल्लम-खुल्ला,
हमको प्यारा है रसगुल्ला।