Last modified on 14 जुलाई 2015, at 11:19

चुल्लू-भर उल्लू / शेरजंग गर्ग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:19, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो थोड़ा-सा अक़्लमन्द है,
वह उल्लू सबको पसन्द है।

देखे सब कुछ किन्तु न बोले,
सुने सभी, पर भेद न खोले।

ऐसा उल्लू बुद्धिमान है,
उल्लू चुल्लू-भर महान है।