Last modified on 14 जुलाई 2015, at 15:06

भूख के खिलाफ / अरविन्द कुमार खेड़े

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:06, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द कुमार खेड़े |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गरीबी
बचपन से ही
करती है युद्ध का अभ्यास
बिना अस्त्र-शस्त्र के
सीखती है
युद्ध की कला-बाजियाँ
युद्ध की बारीकियां
युद्ध के दांव-पेंच
युद्ध की कूटनीति
भूख के खिलाफ
गरीबी इतनी आसानी से
हारती नहीं है।