Last modified on 15 जुलाई 2015, at 10:59

बन जाएगा तू नेता / सूर्यकुमार पांडेय

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:59, 15 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिल्ला बोला-- 'सुन री बिल्ली,
मैं तो चला आज ही दिल्ली!'
बिल्ली बोली-- 'वहाँ न जा,
बन जाएगा तू नेता।'
म्याऊँ-म्याऊँ छोड़ेगा,
भाषण देने दौड़ेगा।
फिर मंत्री-वंत्री बनकर,
तू जाएगा दौरे पर।
सौ-सौ चूहे खाएगा,
मेरी नाक कटाएगा।
तू घूमेगा चारों ओर,
मैं तो हो जाऊँगी बोर!