Last modified on 11 अगस्त 2015, at 16:46

घूम हाथी, झूम हाथी / विद्याभूषण 'विभू'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:46, 11 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विद्याभूषण 'विभू' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथी झूम-झूम-झूम,
हाथी घूम-घूम-घूम!
राजा झूमें रानी झूमें, झूमें राजकुमार,
घोड़े झूमें फौजें झूमें, झूमें सब दरबार!
झूम झूम घूम हाथी, घूम झूम-झूम हाथी!
हाथी झूम-झूम-झूम,
हाथी घूम-घूम-घूम!
धरती घूमें, बादल घूमें सूरज चाँद सितारे!
चुनिया घूमें, मुनिया घूमें, घूमें राज दुलारे!
झूम-झूम घूम हाथी, घूम झूम-झूम हाथी!
हाथी झूम-झूम-झूम!
हाथी घूम-घूम-घूम!!
राज महल में बाँदी झूमें, पनघट पर पनिहारी,
पीलवान का अंकुश घूमें, सोने की अम्बारी!
झूम झूम, घूम हाथी, घूम झूम-झूम हाथी!
हाथी झूम-झूम-झूम!
हाथी घूम-घूम-घूम!

-साभार: बालसखा, अक्तूबर 1940, 424