Last modified on 3 सितम्बर 2015, at 13:23

दो / डायरी के जन्मदिन / राजेन्द्र प्रसाद सिंह

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:23, 3 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र प्रसाद सिंह |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स्वप्न...
कच्ची नींद का पाहुन,
बेवफ़ा है,
- दीठ से...भागे
पीठ-पीछे कोसने को
बंद पलकों में
सदा जागे,
एक खुशबू से बदल दे राह,
एक धूप न जी सके
जिसकी रतीली चाह,
जोड़ ले कड़ियाँ संझाती
शिखाओं की,
- छोड़ दे घड़ियाँ रुलाती
उषाओं की,
स्वप्न...
टूटी बीन की धड़कन,
दोरुख़ा है!

[१९६६]