Last modified on 16 सितम्बर 2015, at 15:44

मेरी गुड़िया / कल्याण कुमार जैन 'शशि'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:44, 16 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्याण कुमार जैन 'शशि' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरी गुड़िया बड़ी सयानी,
पढ़कर आई है हल्द्वानी।
सूरत से लगती सेठानी,
दिनभर सुनती नई कहानी।
उसके पीले हाथ करूँगी,
अब उसकी शादी कर दूँगी।
गुड्डे बिना पढ़े मिलते हैं,
कुछ गुड्डों के सिर हिलते हैं।
कुछ चाबी खाकर चलते हैं,
कुछ के पाँव फिसल पड़ते हैं।
ऐसों का तो नाम न लूँगी,
अब उसकी शादी कर दूँगी।