Last modified on 17 सितम्बर 2015, at 15:06

सो जा मेरी नन्ही सिहरन / अनामिका

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:06, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनामिका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatLori}} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सो जा मेरी नन्ही सिहरन
सो जा मेरी झिलमिल उलझन,
लाल पलंग पर सो जा!
चंदा मामा आएगा
नए खिलौने लाएगा,
तब तक तू निंदिया के जल में
छुपुर-छुपुरकर ताजा हो ले!
अंधियारे के कजरौटे से
एक डिठौना तेरे माथे!
दूध-बताशा लिए चांदनी
गुटुर-गुटुर तू पी ले, बेटी!
हवा झुनझुना बजा रही है,
लहरें स्वेटर बना रही हैं।
उठकर घुम्मू करने जाना,
बाबा की छाती सिरहाना!
सो जा मेरी झिलमिल उलझन!