Last modified on 6 अक्टूबर 2015, at 21:20

धन की महिमा अमित है / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:20, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धन की महिमा अमित है, सभी समेटें अंक।
पाकर बौरायें सभी, राजा हो या रंक॥
राजा हो या रंक, सभी इस धन पर मरते।
धन की खातिर लोग, न जाने क्या क्या करते।
'ठकुरेला' कविराय, कामना यह हर जन की।
जीवन भर बरसात, रहे उसके घर धन की॥