Last modified on 7 दिसम्बर 2015, at 23:39

उतान चलती लड़कियों के लिए / रंजना जायसवाल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 7 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम्हें किस बात का अभिमान है लड़कियो
क्यों चल रही हो इस तरह उतान
सीना तान
बार-बार निहारती हो अपनी देह
लपेटती हो दुपट्टा गले में
इतराती हुई गोलाइयों पर
क्या जताना चाहती हो।
देह के बदले कुछ पाने की पुरानी आदत
क्यों नहीं छूटती तुमसे
क्यों चाहती हो दिमाग नहीं देह से पहचानी जाओ
नश्वर है यह उठान
जिसके कारण चल रही हो उतान
कब जानोगी कि तुम्हारे पहले भी थीं
रहेंगी भी उतान चलती लड़कियाँ
खिलौना बनती खिलौनों सी इस्तेमाल होती
नारीत्व के उपहार का कुछ तो रखो मान
मत चलो बहनो इस तरह उतान।