Last modified on 8 दिसम्बर 2015, at 00:26

नहीं जानती लड़की / रंजना जायसवाल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:26, 8 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम में
कुछ भी नहीं सुनती
लड़कियाँ
गर्भपात के लिए लेटी
लड़की की आँखों में
पीड़ा के साथ थी एक चमक
विश्वास
नौकरी की तलाश में गया प्रेमी
आएगा लौटकर
नहीं जानती लड़की
कि छली जा चुकी है वह।