भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बसन्त-10 / नज़ीर अकबराबादी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:02, 19 जनवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर अकबराबादी |संग्रह=नज़ीर ग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आने को आज घूम इधर है बसंत की।
कुछ तुमको मेरी जान खबर है बसंत की॥
होते हैं जिससे ज़र्द ज़मीं ओ ज़मां तमाम।
लचके है ज़र्द जामा में खूबां की जो कमर।
उसकी कमर नहीं यह कमर है बसंत की॥
जोड़ा बसंती तुमको सुहाता नहीं ज़रा।
मेरी नज़र में है वह नज़र है बसंत की॥
आता है यार तेरा वह होके बसंत रू।
तुझको भी कुछ ”नज़ीर“ खबर है बसंत की॥

शब्दार्थ
<references/>