Last modified on 2 फ़रवरी 2016, at 12:43

प्रार्थना - 1 / प्रेमघन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:43, 2 फ़रवरी 2016 का अवतरण

ही मैं धारे स्याम रंग ही को हरसावै जग,
भरै भक्ति सर तोषि कै चतुर चातकन।
भूमि हरिआवै कविता की कवि दोष ताप,
हरि नागरी की चाह बाढ़ै जासो छन छन॥
गरजि सुनावै गुन गन सों मधुर धुनि,
सुनि जाहि रसिक मुदित नाचै मोर मन।
बरसत सुखद सुजस रावरे को रहै,
कृपा वारि पूरित सदा ही यह प्रेमधन॥