Last modified on 3 फ़रवरी 2016, at 12:07

प्रार्थना - 15 / प्रेमघन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:07, 3 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काली अलकावलि पै मोर पंख छवि लखि,
विलखि कराहैं ये कलाप मुरवान के।
पीत परिधान दुति दाब्यो दामिनी दुराय,
लखि मोतीमाल दल भाजे बगुलान के॥
प्रेमघन घनस्याम अति अभिराम सोभा,
रावरी निहारि लाजे घन असमान के।
गरजन मिस करैं दीनता अरज ढारै,
अँसुवन ब्जाय वारि बिन्दु बरसान के॥