भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नीलकंठ / निदा नवाज़
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:35, 12 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निदा नवाज़ |अनुवादक= |संग्रह=अक्ष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जीवन का एक
सुंदर रूप भी होता है
सारे संसार का विष पी लेना
और बन जाना
एक नीलकंठ
जीवन का एक
सुंदर अर्थ भी होता है
अमृत की तरह
दुःख-दर्द पी लेना
और बन जाना
एक मनुष्य।