Last modified on 19 फ़रवरी 2016, at 11:44

नुचे पंख-पंख / विमल राजस्थानी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:44, 19 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलो एक गीत और आज हुआ पूरा
पिछले जीवन में जो रहा था अधूरा
चलो एक गीत और आज हुआ पूरा

इधर-उधर नहीं थमी
शशि-मुख पर दृष्टि जमी
जाँच लिया, परख लिया
रंच मिली नहीं कमी

सोने-सी काया पर झरा रजत चूरा
चलो एक गीत और आज हुआ पूरा

न्यौछावर किये प्राण
हँस कर उर किया दान
अधरों से झरे गान
साँझ बनी नव विहान

किन्तु, बनी चन्द्र-मुखी हृदय-हीन, क्रूरा
चलो एक गीत और आज हुआ पूरा

नकली थी चन्द्र-किरण
नग्न-काय, निरावरण
पंछी ने गही भूल-
बाजों के गेह शरण

नुचे पंख-पंख, अस्थि-मांस गया थूरा
चलो एक गीत और आज हुआ पूरा
पिछले जीवन में जो रहा था अधूरा

-4.7.1973