Last modified on 13 अप्रैल 2016, at 14:43

आकर्षक अभिराम बन गया / शिव ओम अम्बर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:43, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आकर्षक अभिराम बन गया,
जिस पल दर्प प्रणाम बन गया।

संशय के इस दण्डक-वन में,
हर पल इक संग्राम बन गया।

स्वस्तिक रच कृतकृत्य कलाविद्,
विश्रम हो विश्राम बन गया।

निश्छल अन्तस में अनुगुंजित,
अनहद अक्षरधाम बन गया।

चिन्तन अनुचिन्तन संकीर्तन,
क्रन्दन भगवन्नाम बन गया।