Last modified on 30 मई 2016, at 11:01

गठरी में चोर / देवेन्द्र आर्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 30 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र आर्य }} {{KKCatNavgeet}} <poem> तोरी गठ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तोरी गठरी में लागा चोर
मुसाफ़िर सोयो न !

माथ पसीना गार के सींच्यो
पानी जड़-पाताल से खीच्यो
तपती धूप ठिठुरती सर्दी, खेत में जान-परान उलीच्यो

फ़सल कटे पर ठग-बटमारन की हुई गई बटोर
तोरी गठरी में लागा चोर
मुसाफ़िर सोयो न !

आठ बरिस की उमिर से लागा
घर-गिरहस्ती सुई में तागा
मुरझ गए अँखुआए सपने, जरिके रहिगा पेट अभागा

उमिर की पोखर कींचड़ हुई गई
देह भई कमज़ोर
तोरी गठरी में लागा चोर, मुसाफ़िर सोयो न !

दादा खटे सुखी हो बेटवा
बेटवा खटे भरे ना पेटवा
दुइ हाथन की अपनी कमाई
लूटे खातिर जग-पेटकटवा

जाग मुसाफिर जाग
ठगिनिया नींद रही झकझोर
तोरी गठरी में लागा चोर, मुसाफ़िर सोयो न !

इ गठरी मेहनत की गठरी
इ गठरी हिम्मत की गठरी
अन्धियारे में सरक न जाए
नहीं है ये रिश्वत की गठरी

आँख झपे सगरो अन्धियारा, नींद से जगे भोर
तोरी गठरी में लागा चोर, मुसाफ़िर सोयो न !