भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सुनहली और काली / श्रीनाथ सिंह
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:32, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सुनहली और काली
चन्दा तारे, सभी सिधारे,
आसमान कर खाली।
हुआ सवेरा, मिटा अँधेरा,
पूरब छाई लाली।
कहीं रुपहली, कहीं सुनहली,
तन उषा ने जाली।
दसों दिशा की,घोर निशा की,
सब कालिमा चुरा ली।
पड़ी दिखाई, अति मन भाई,
लची फूल से डाली।
लगीं बोलने, वहीँ डोलने,
उठ चिड़ियाँ मतवाली।
उषा रानी, सुभग सयानी,
निकली ले दो थाली।
जगे हुओं को मिली सुनहली,
सुप्त पड़ों को काली।