Last modified on 5 जुलाई 2016, at 08:48

शचीन्द्र नाथ की संगिनी प्रतिभा / रणवीर सिंह दहिया

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:48, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणवीर सिंह दहिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शचीन्द्र नाथ की संगिनी प्रतिभा नै शोक जताया था॥
राख जलूस था बड़ा भारी जो पार्क मैं आया था॥
बोली खुदीराम बोस की राख का ताबीज बनाया था
अपणे बालकां के गले मैं जनता नै वो पहनाया था
प्रतिभा नै समझाया था जनून जनता मैं छाया था॥
वा बोली राख आजाद की एक चुटकी लेवण आई
इसा क्रान्तिकारी कित पावै अंग्रेजां की भ्यां बुलाई
राख नहीं टोही पाई कुछ हिस्सा ए बच पाया था॥
आजाद इस तरियां फेर आजाद हुया संसार तै
पुलिस घबराया करै थी आजाद की एक हुंकार तै
वा बोली सरकार तै आजाद ना कदे घबराया था॥
फिरंगी का राज रणबीर ईंका खात्मा करां मिलकै
जात पात नै भुला कै आजादी खातर मरां मिलकै
शीश अपणे धरां मिलकै आजाद नै न्यों फरमाया था॥