Last modified on 20 जुलाई 2016, at 03:37

अमल / शब्द प्रकाश / धरनीदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:37, 20 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धरनीदास |अनुवादक= |संग्रह=शब्द प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धरनी अमलन को कहै, खात पियत संसार।
अमली ताहि सराहिये, तत्त्व अमल मतवार॥1॥

धरनी अमली सो भला, सदा रहै मस्तान।
मदते मति होत जो, ते नर क्रूर कुजान॥2॥

धरनी अमली सो भला, चहुँदिशि फिरै निशंक।
साँच वचन वक्कत रहे, राजा गनै न रंक॥3॥

धरनी अमल अनूप है, राम कृपाते पाव।
अब उपाय मिली है नहीं, रंक होउ कै राव॥4॥

नयनन मदिरा जो पिवै, श्रवनन चाखै गोश्त।
माँग तमाखू नाशिके, ते धरनी के दोस्त॥5॥