Last modified on 21 जुलाई 2016, at 23:55

मरसिया / शब्द प्रकाश / धरनीदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 21 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धरनीदास |अनुवादक= |संग्रह=शब्द प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

219.

पानी ते पैदा कियो, ऐसा खसम खोदाय।
दहाभवो दस मास को, तर सिर ऊपर पाय॥
आँच लगी जब आगि की, आजिज होइ अकुलाय।
कोलकियो मुख आपने, ना कहु अंक लिखाय॥
कैसे करिहो वंदगी, जो पायउ मुकुराय।
जग आये जंगल परा, भरमि रहा अरुझाय॥
परकी पीर न जानिया, नाहक छुरी चलाय।
बाँधि जँजीरा जाइहो, बहुरो वही संजाय॥
सत गुरु को उपदेश ले, दोजख दर्द मिटाय।
मानुष देही दुर्लभा, धरनि कहत समुझाय॥1॥