Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:19

नाम दिया बिन घट अंदयारो / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:19, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाम दिया बिन घट अंदयारो।
सन्त असन्त दृष्ट नहिं आवें मारग मोह अंध भ्रम भारी।
भूलौं आप आय जग मां ही ग्यान बिना गत सके न टारी।
बिन रवि किरन तिमिर नहिं भागत बिन सतसंग न जीव सुखारी।
जूड़ीराम सुरत कर सूधी बिन गुरु संध पंथ भयो भारी।