Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:37

बैठी खलक खिलाबे माया / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:37, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बैठी खलक खिलाबे माया।
रूप पालनो घाल दुबारे काम डोर गहि पकर फुलाया।
कोई है धन धाम बिबूचो वन में सब सिर भार लदाया।
कीन्हों बंध फंद बहु विधि के काया कर्म धर्म अरुझाया।
जूड़ीराम शब्द बिन चीन्हें मर-मर गये मर्म नहिं पाया।