Last modified on 29 जुलाई 2016, at 03:31

बंदौ गुरु गनेस शेष और सारदा / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:31, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बंदौ गुरु गनेस शेष और सारदा।
महादेव महावीर मुनी सुर नारदा।
कृपा करो जन जान हरौ अज्ञानता।
होय सुभत परगास भगत उर मांगता।
जुग-जुग गये अचेत समुझु नांही परी।
संतन कियो ऊबार कुमत मन की हरी।
कृपासिंध भगवान कृपा जन रहत है।
जूड़ी आयो सरन दीप हो कहत है।